पदोन्नति को लेकर विवि गेट पर किया अनशन

Spread the love

जयंत प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। पदोन्नति एवं वरिष्ठता मामले को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन में कार्यरत एमटीएस कर्मचारी राकेश थपलियाल का क्रमिक अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। राकेश थपलियान ने समस्या का निराकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
शनिवार को धरने पर डटे राकेश थपलियान ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बावजूद वरिष्ठता एवं पदोन्नति मामले में विवि की ओर से कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह 10 माह से वह इस प्रकरण को लेकर विवि के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। कहा यदि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उनके मामले में विवि स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *