जौलजीबी मेले के उद्घाटन में आने का सीएम धामी को दिया निमंत्रण

Spread the love

पिथौरागढ़। बीजेपी जौलजीबी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तथा मेला कमेटी की सदस्य लीला बंगयाल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात करते हुए उन्हें 14 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मेले के संचालन के लिए 15 लाख रुपए की सहायता मेला कमेटी को देने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा सकारात्मक जवाब मिला है। कहा कि उम्मीद है मुख्यमंत्री सीमांत वासियों के निवेदन को स्वीकार करेंगे। इस दौरान उनके साथ महिला समूह की अध्यक्ष रेखा जोशी तथा मीडिया प्रभारी पिंकी बिष्ट भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *