कोटद्वार-पौड़ी

बरसात में नाला दे रहा दुर्घटना का न्यौता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : उफल्डा में सिंचाई विभाग की ओर से आने वाला नाला लोगों के लिए खतरे का कारण बन रहा है। इस नाले के उफान पर आने से बड़ी मात्रा में मलबा राजमार्ग पर आ जाता है। जिससे आवाजाही की दिक्कतें भी पैदा होती हैं। स्थानीय निवासी लोकेश पाल ने कहा कि नाले का पानी उनके घर में भी घुस जाता है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कई बार नगर निगम व स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने नगर निगम व प्रशासन से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। कहा यदि इसके बावजूद यही स्थिति बनी रही और कोई बड़ी दुर्घटना हुई तो इसका जिम्मेदार नगर निगम व स्थानीय प्रशासन रहेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!