बाधा दौड़ में इशिता, अवनि डबराल ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के तृतीय दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बुधवार को बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 800 मीटर रेस बालिका वर्ग में वंशिका, स्वाति, रिया, 1500 मीटर रेस बालिका वर्ग में अवनि डबराल, आरूषी लिंगवाल, सुहानी, कक्षा आठ बालिका वर्ग में आयुषी बुटोला, आलिया रावत, आस्था गुसांई ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सौरभ, आयुष, अर्चित, बाधा दौड़ बालिका वर्ग कक्षा 6 में इशिता, रिया, आकांक्षा रौथान, कक्षा 7 में अवनि डबराल, शीतल राना, अदिति सुहानी, कक्षा 8 में आयुषी, आस्था, इच्छा कैंतुरा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद कक्षा 6 में वंशिका, खुशी पोखरियाल, खुशी चौहान, कक्षा 7 में अनुप्रिया सिंह, अवनि, रिया, कक्षा 8 में आयुषी, इच्छा और आलिया रावत क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। इसलिए छात्रों को खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *