जड़ाऊखांद समिति ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : दुर्गा मंदिर स्टेडियम जड़ाऊखांद संगलिया में आयोजित स्व. मुकुंद सिंह रावत व स्व. अजीत सिंह रावत स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जड़ाऊखांद समिति की टीम ने पटेलिया की टीम को 8 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पटेलिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 132 रन बनाए। जड़ाऊखांद समिति की टीम ने 9.3ओवर में 2 विकेट खोकर 136 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में जड़ाऊखांद समिति की टीम ने शंकरपुर की टीम को व दूसरे सेमीफाइनल में पटेलिया की टीम ने काशीपुर की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि कैनरा बैंक जड़ाऊखांद प्रबंधक अर्पित कुमार गौतम, विशिष्ट अतिथि मुन्नी ध्यानी, सुरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, कमला देवी, भगत सिंह रावत, सत्यपाल सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, बुथाड़ सिंह रावत, चमन सिंह, रामेश्वर प्रसाद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *