पिथौरागढ़। मड़मानले के जगन्नाथ मंदिर में चार सितंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि मेले को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। कहा कि मेले के दौरान हर वर्ष की तरह भगवान जगन्नाथ का डोला निकाला जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से मेले में शामिल होने की अपील की है। यहां उपाध्यक्ष रमेश कोहली, कोषाध्यक्ष चंचल सिंह, प्रधान सुनीता धामी, जगन्नाथ मंदिर कमेटी के सदस्य दीपक पाठक, सन्तोष पाठक, आयुष धामी, देव सिंह धामी, भूपेन्द्र खनका, दानी राम, करन खनका, मनोज धामी, इन्द्र जंग खनका शामिल है।