Uncategorized

जगदीश लगातार तीसरी बार बने इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। जगदीश जोशी को उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की शाखा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जगदीश चन्द्र जोशी को लगातार तीसरी बार शाखा अध्यक्ष चुना गया। मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन कार्यालय में चुनाव अधिकारी अमित जोशी, प्रकाश भट्ट,जगदीश भट्ट, अमरेंन्द्र कुमार और चन्द्रशेखर पांडेय की देखरेख में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जगदीश चन्द्र जोशी को शाखा अध्यक्ष और राकेश चंद्र को मंत्री चुना गया। इसके अलावा होशियार सिंह व अमर सिंह को उपाध्यक्ष, फरीद अहमद व दिलेर सिंह को संयुक्त मंत्री, विक्रम सिंह फत्र्याल को संगठन मंत्री, कुशल वर्मा को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा को लेखा परीक्षक, सतीश कुमार को प्रचार मंत्री और अरुण कुमार को कार्यालय सचिव चुना गया। इसके अलावा गोपाल गिरी, हरीश जोशी सदस्य मनोनित किए गए। चुनाव प्रक्रिया में प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज सिंह, पुरुषोत्तम जोशी, हरीश भट्ट और क्षेत्रीय प्रतिनिधि हिमांशु मेहता ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!