पिथौरागढ़ में जल निगम कर्मियों ने यूयूएसडीए के विरोध में प्रदर्शन किया

Spread the love

पिथौरागढ़। जल निगम कर्मचारियों का शहरी विकास के अंतर्गत संचालित पेयजल व सीवरेज कार्यों को उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी से कराए जाने का विरोध जारी है। कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सोमवार को नगर के टकाना स्थित जल निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जल निगम-जल संस्थान के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण कर निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कर्मचारी लंबे समय से इसका विरोध कर रहें है, बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांग को लेकर अनदेखी कर रही है। उन्होंने जल निगम से पेयजल, सीवरेज का निर्माण, संचालन और अन्य कार्य जल संस्थान से करवाने की मांग की है।
ये रहे शामिलरू पियूष डिमरी, गंभीर सिंह चौहान, जगदीश गुंज्याल, कविंद्र बिष्ट, राजीव सैनी, विजय सिंह राठौर, हेमंत भंडारी, अंबर सिंह, चंद्रमोहन ओझा, चंद्रशेखर जोशी, विपिन कुमार, प्रकाश सामंत, गंभीर सिंह, नमन बिष्ट, सुनीता पंत, ममता पांडे, गीतांजली मनराल, भावना भट्ट, भावना वर्मा, प्रियंका भट्ट, पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *