जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी

Spread the love

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया हस्ताक्षर अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।


अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ गुमखाल बाजार एवं जयहरीखाल बाजार में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण तथा नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ0 अजय रावत ने कहा कि नमामि गंगे जैसे जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी से स्वच्छता एवं जल स्रोतों के संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *