बिग ब्रेकिंग

जंगल में रह रहे गुर्जर महिला पर हाथी ने किया हमला, गम्भीर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। लालढांग रेंज के अन्तर्गत चमरिया स्रोत के पास जंगल में हाथी ने डेरे में रह रहे वन गुर्जर परिवार की एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का यहां राजकीय बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
लालढांग रेंज के रेंजर बिन्दरपाल ने बताया कि रेंज के अन्तर्गत चमरिया स्रोत के पास जंगल में एक गुर्जर परिवार डेरे में रहता है। गुरूवार को दोपहर करीब तीन बजे 57 वर्षीय सत्या डेरे के पास ही शौच करने गई थी। इसी दौरान उस पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना रेंज अधिकारियों को दी। सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने सरकारी वाहन से ले जाकर महिला को यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। पीड़िता को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। रेंजर बिन्दरपाल ने बताया कि डेरे के पास से हाथी को भगा दिया है। डेरे के आसपास गश्त बढ़ा दी है। सत्या के भाई मस्तू ने बताया कि शीतकाल में वह जंगल में ही रहते है। विगत 1 अक्टूबर को उनका परिवार जंगल में रहने आया था। गुरूवार दोपहर को उनकी बहन डेरे के पास ही शौच करने गई थी। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!