कोटद्वार-पौड़ी

जनपद में 31 रोगी आइसोलेशन में भर्ती

Spread the love

पौड़ी। जनपद में वर्तमान समय में 31 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। वर्तमान समय में जनपद में 13 एक्टीव केस है, जबकि 40 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गये है। जनपद में करीब 198 लोगों की जांच रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। जनपद में 16985 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 12 जून तक करीब 58987 लोग अपने गांव पहुंच चुके है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 31 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 08 जिला अस्पताल पौड़ी, 12 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 11 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 263 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 15 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 27 आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड़, 07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 09 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 16 एसजीआरआर कोटद्वार पदमपुर, 35 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 10 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 12 ऑडोटोरियम नगर निगम कोटद्वार, 26 हिन्दूपंचायती धर्मशाला, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 49 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 12 वानप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट में क्वारंटाइन पर है। वर्तमान समय में जनपद में 13 एक्टीव केस है, जिनका अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रही है। जबकि 40 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गये है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 312 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 230 की रिपोर्ट निगेटिव, 29 की पॉजिटिव और 53 की रिपोर्ट लंबित है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 965 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 796 की रिपोर्ट निगेटिव, 24 की पॉजिटिव आई है। जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के भी शामिल है। जबकि 145 की रिपोर्ट लंबित है। जनपद में 16985 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 12 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में पहुंचे करीब 58987 लोगों का स्क्रीनिंग कर, अपने ग्राम पंचायतों आदि चिन्हित स्थलों में क्वारंटाइन पर रखा गया है। क्वारंटाइन लोगों कोे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!