पौड़ी। जनपद में वर्तमान समय में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 326 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जनपद में 15 रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित है, जिनका अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रही है। जबकि आज तक 35 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गये है। 12107 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 09 जून तक करीब 56881 लोग अपने गांव पहुंच चुके है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 06 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 16 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 326 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 09 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम, 07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 08 जीआईसी सुखरों, 09 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 16 एसजीआरआर कोटद्वार, 98 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 13 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 42 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 28 हिन्दू पंचायती धर्मशाला, 10 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 12 ऑडोटोरियम नगर निगम, 02 बारात घर, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड़ में क्वारंटाइन पर है। वर्तमान समय में जनपद में 15 रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित है, जिनका अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रही है। जबकि आज तक 35 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गये है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 299 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 225 की रिपोर्ट निगेटिव, 26 पॉजिटिव और 46 की रिपोर्ट लंबित है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 856 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 661 की रिपोर्ट निगेटिव, 24 की पॉजिटिव (जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) और 171 की रिपोर्ट लंबित है। जनपद में 12107 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 09 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में करीब 56881 लोग अपने गांव पहुंच चुके है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।