लच्छीवाला में फिर दिखा गुलदार, आबादी से उठा ले गया कुत्ता

Spread the love

डोईवाला। लच्छीवाला क्षेत्र में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। शनिवार रात आबादी क्षेत्र से पालतू कुत्ते को उठा ले गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पकड़ने की मांग की है।
नगर पालिका के लच्छीवाला क्षेत्र में बीती रात गुलदार आ गया और एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। वन सीमा से सटे लच्छीवाला आबादी क्षेत्र के लोग पहले हाथी और अब गुलदार की धमक से दहशत में हैं। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंते और गुलदार खदेड़ने के लिए आतिशबाजी की गई। क्षेत्र में रात को गश्त की गई। एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके की निगरानी और बढ़ा दी गई है। पूर्व बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह पम्मीराज ने बताया कि सप्ताह भर के अंतराल पर गुलदार आबादी में दूसरी बार देखा गया। लोग रात को घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। लच्छीवाला वन रेंज के फॉरेस्टर पूरण सिंह रावत ने बताया कि गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने लोगों से रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और अपने पालतू पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *