दूसरे रविवार भी चला स्वच्छता अभियान

Spread the love

डोईवाला। ग्राम पंचायत में दूसरे रविवार को भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विदुषी निशंक, ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी के नेतृत्व में हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। अभियान के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव बनाने का संदेश दिया गया।
विदुषी निशंक ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर जनभागीदारी का स्थायी माध्यम बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी निभाएगा, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने सभी ग्रामवासियों से स्वच्छता अभियान में नियमित रूप से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि गांव की स्वच्छता और सुंदरता सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को इस अभियान को जारी रखा जाएगा, ताकि स्वच्छता लोगों की आदत बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *