जनपद में अभी तक बर्डफ्लू का कोई मामला नहीं

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में अभी तक बर्डफ्लू का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। बर्डफ्लू से सावधानियां बरतने हेतु रेखीय विभाग के संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिये गये है। साथ ही जनपद एवं तहसील स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। बर्डफ्लू से संबंधित तथ्य प्रकाश अथवा संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने कहा कि जनपद में अन्य जनपद/बाहर से आने वाले चिकन को बिना परीक्षण के प्रतिबंध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *