कोटद्वार-पौड़ी

गढ़वाल केंद्रीय विवि में जापानी और गढ़वाली भाषा के कोर्स होगें शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में नई शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति आधुनिक भारत के निर्माण में अहम कड़ी साबित होगी। इसमें स्किल, स्कूल व उच्च शिक्षा को विशेष रूप से केंद्र में रख बहुद्देशीय नीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि में यह नीति शिक्षा सत्र 2022-23 में लागू हो गई थी। विवि में जापानी भाषा के साथ ही गढ़वाली भाषा के कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
गुरुवार को कार्यशाला के बाद आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो.नौटियाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दिए जाने पर फोकस है। कहा भारत की विश्व गुरु की परिकल्पना को साकार करने में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि विवि स्थानीय भाषा, विदेशी भाषा, स्थानीय लोक संस्कृति, लोक कला, आधुनिक व परंपरागत खेती में रोजगार की दृष्टि से अनेक कोर्स संचालित करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि विवि के स्वर्ण जयंती वर्ष में मिशन मोड में करीब 130 शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं, जबकि नियुक्ति प्रक्रिया अभी जारी है। कहा विवि में रिसर्च व इनोवेशन के माध्यम से समाज से जुड़कर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर प्रो. रमा मैखुरी, प्रो. डीआर पुरोहित ने लोक कला, प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. बीपी नैथानी, प्रो. अनिल नौटियाल, प्रो. आरसी मैखुरी, प्रो. आरएस नेगी, अर्चना सजवाण आदि मौजूद रहे। संचालन डीएसडब्लू प्रो. महावीर नेगी ने किया। कुलपति ने प्रो. एके डोबरियाल को सीयूईटी पर स्थानीय भाषा में आलेख लिखने के निर्देश भी दिए। (एजेंसी)

नई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा पर विशेष फोकस
श्रीनगर : गढ़वाल विवि में संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकार वार्ता में एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा दिया गया है। इसमें स्कूली शिक्षा पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि इस शिक्षा नीति से नर्सरी से लेकर उच्च शिक्षा तक सकारात्मक बदलाव किया गया है। जिसके परिणाम आगामी 14-15 वर्षों में स्पष्ट हो पाएंगे। प्रो. एके डोबरियाल ने एकेडमिक बैंक क्रेडिट बैंक से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!