कोटद्वार-पौड़ी

जरूरतमंद लोगों व छात्रों को कंबल, स्कूली बैग व स्वेटर बांटी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट कोटद्वार के तत्वाधान में ग्राम उदयरामपुर नयावाद में आर्य समाज के कार्यालय में ट्रस्ट के संस्थापक निदेशक स्व. दर्शन लाल चौधरी व स्व. वीडी उनियाल की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद 35 लोगों को कंबल, 10 स्कूली छात्रों को बैग, स्वेटर व गांधी के चित्र एवं चरखा युक्त पेन वितरित किये गये।
कार्यक्रम में जनसरोकारों को समर्पित आर्य समाज धु्रवपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू रावत ने गांधी भजन प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि दीन दु:खियों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। परोपकार का मार्ग की मनुष्य को उन्नति की ओर ले जाता है। सम्पन्न लोगों को दीन दु:खियों की सेवा करनी चाहिए। आर्य प्रतिनिधि सभा गढ़वाल के पूर्व उप प्रधान शूरवीर सिंह खेतवाल ने कहा कि यह परोपकारी कार्य है। स्व. दर्शन लाल चौधरी व स्व. वीडी उनियाल के प्रयासों से ही ट्रस्ट का गठन हुआ जो आज दीन दु:खियों की सेवा में तत्पर है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि अंधविश्वास को त्यागकर ही हम प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते है। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती ने वंचित, शोभित, उपेक्षित समाज के उत्थान के लिए समता, सम्मान व स्वाभिमान का प्रकाश फैलाया। इस मौके पर जेपी जदली, चक्रधर शर्मा कमलेश, बचर्न ंसह गुसांई, मंजू रावत, विनय रावत, पीएल खंतवाल, मनीष कुमार आर्य, सरोज देवी, ओमप्रकाश आर्य, मोहन सिंह भारती, सीता देवी, श्रीमती शकुन्तला देवी, मंगतराम, शाकम्बरी देवी, जयदीप कुमार, श्याम कुमार, सत्यपाल, विनोद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!