कोटद्वार-पौड़ी

स्थानीय मुद्दों का समाधान करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाएं : जावलकर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने जनपद में क्रियाविंत की जा रही योजनाओं व किये जा रहे निर्माण कार्यों को बेहतर तरीके से उचित गुणवत्ता, पादर्शिता और तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन की रणनीति के अुनरूप विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को क्रियाविंत करने, बेहतर समन्वय से स्थानीय मुद्दों का समाधान करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होेंने सभी अधिकारियों को बेहतर रणनीति के साथ शासन की विकेन्द्रीकरण की भावना को साकार करने के लिए विभागीय स्तर पर और सामुहिक स्तर पर विकास कार्यों को प्रस्तावित व क्रियाविंत करने के निर्देश दिये।
जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अंतर्गत किये जाने वाले सभी विकास कार्यों जैसे जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जनपद स्तर पर विकास कार्यों के क्रियाविंत करते समय आने वाली बाधाओं व समस्याओं की विभिन्न विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही जनपद के विकास से संबंधित जुड़े हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी भी ली। प्रभारी सचिव ने मुख्य उद्यान अधिकारी को बागवानी की जनपद में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए कलस्टर के तौर पर इसको क्रियाविंत करने के निर्देश दिये। साथ ही इस क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने मत्स्य विभाग को एकीकृत प्रक्रिया से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने, एंग्लिंग की ओर लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद पौड़ी के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सचिव का ध्यान आकर्षित किया। सथ ही जिन विकास कार्यों के अनुमोदन हेतु शासन से अनुमोदन होना है उनके बारे में अवगत कराया। इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा विगत वर्ष 2022-23 के जिला योजना के किये गये कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्व, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पीएस बृजवाल, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीके नौटियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके रॉय, उपजिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!