कोटद्वार-पौड़ी

जॉय हुकील पर्यटकों को सुनायेगें नरभक्षी शिकार की आप बीती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के पर्यटक ब्रॉड एबेस्डर जॉय हुकील बासा होम स्टे में आने वाले पर्यटकों को नरभक्षी शिकार की रोचक आप बीती सुनायेगें। इसके अलावा श्री नौटियाल महिलाओं को शिल्प कला से रूबरू करायेगें।
रविवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने इस अभिनव पहल का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने उक्त योजना से मंत्री डा. रावत को रूबरू कराते हुए कहा कि बासा होम स्टे में आने वाले पर्यटक जनपद के ब्रॉड एबेस्डर जॉय हुकील के माध्यम से नरभक्षी शिकार की रोचक आप बीती सुन सकेंगे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नरभक्षी गुलदार से लोगों को निजात दिलाई है। उनके इस साहसिक कार्य को सुनने के लिए लोगों में जिज्ञासा बनी रहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि बासा होम स्टे में कार्य करने वाली महिलाएं पर्यटकों की जिज्ञासा के अनुरूप श्री हुकील को आमंत्रित कर उनके साहसिक कार्य से रूबरू करायेगें। जॉय हुकील क्षेत्र के अन्य जीव जन्तुओं के बारे में भी जानकारी देगें। वहीं श्री नौटियाल महिलाओं की शिल्प कला से भी रूबरू करायेगें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाध्यक्ष पौड़ी भाजपा संपत सिंह रावत, अध्यक्ष दुग्ध संघ हरपाल सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल, उपजिला अधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, एसीएमओ डा0 जीएस तालियान, सूचना विज्ञान अधिकारी रीना कंडारी, मीडिया प्रभारी भाजपा गणेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!