Uncategorized

जयंती पर किया स्व. इंदिरा गांधी को याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 103 वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को याद किया। कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी को चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ। अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला सचिव बीके पांडे, सेवादल प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी, रमेश नेगी, राजू चिलवाल आदि मौजूद रहे। उधर रानीखेत में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती यहां जिला, ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी ने धूमधाम से मनाई। विधायक करन माहरा ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। कार्यकर्ताओं से स्व. प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, विश्व विजय माहरा, सोनू सिद्धिकी, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, विनीत चौरसिया, कुलदीप कुमार, राजेंद्र कन्नोज्जिया, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!