जो लाठियां हम पर चलीं काश वो हाथरस की बेटी की रक्षा के लिए चलतीं : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी । । हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है और इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया। बाद में दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले दोनों ने राज्य में जंगलराज होने और पुलिस द्वारा लाठियां चलाने का आरोप लगाया।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, श्हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बार-बार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाई गईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकती हैं। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।श्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *