जस्टिस मिश्रा 11 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश की लेंगे शपथ

Spread the love

नैनीताल । हाल ही में राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को 11 अक्टूबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने उड़ीसा हाईकोर्ट से उनका तबादला नैनीताल हाईकोर्ट करने की सिफारिश की थी। जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर राष्ट्रपति को भेजा था। राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति के बाद मंगलवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब शुक्रवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से शपथ ग्रहण का नोटिफिकेशन जारी किया है।
बताया है कि जस्टिस मिश्रा को 11 अक्टूबर को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति आरएस चौहान द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। जस्टिस मिश्रा यहां वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे। उड़ीसा हाई कोर्ट से उत्तराखंड स्थानांतरित जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में हुई थी। सात अक्टूबर 2009 को उड़ीसा हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए । उन्होंने 1987 में एलएलबी दिल्ली विश्व विद्यालय से किया। अपने पिता मार्कंडेय मिश्रा के मार्गदर्शन में बोलांगीर जिले की अदालत में प्रैक्टिस की। जस्टिस मिश्रा ने पीसीएस जे की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1999 में अपर जिला जज जयपुर नियुक्त हुए। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुंदरगढ़, विशेष न्यायाधीश सीबीआई व रजिस्ट्रार जनरल उड़ीसा हाईकोर्ट रहे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों के कुल 11 पद हैं। जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति सिफारिश स्वीकार होने के बाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता कोटे के तीन न्यायाधीश के पद रिक्त रहेंगे। फिलहाल हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी, जस्टिस शरद शर्मा समेत सात न्यायाधीश हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कमेटी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के तीन अधिवक्ताओं को उत्तराखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *