कांग्रेस की न्याय यात्रा में गूंजे जनहित के मुद्दे

डोईवाला। कांग्रेस ने शुक्रवार को डोईवाला में आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार जनसमस्याओं के निदान और विकास को गति देने में विफल साबित हुई है। शुक्रवार को उत्तराखंड न्याय यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ हुई। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं नारे लगाते हुए समस्याओं के निदान और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत दूसरे मुद्दों को उठाया। विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली न्याय यात्रा प्रेमनगर बाजार स्थित निर्मल फार्म पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि न्याय यात्रा का मकसद केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि, प्रदेश की जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी ,महंगाई और आमजनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।
कांग्रेस जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक मतब मजबूती से लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य की जनता आज अनेक समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और पूर्व जिला अश्वनी बहुगुणा ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। न्याय यात्रा में जोत सिंह गुनसोला,मनोज नौटियाल, मनीष नागपाल, सुनील बर्मन, हेमा पुरोहित, सागर मनवाल, रेखा , करतार नेगी, महेन्द्र भट्ट, गौरव मल्होत्रा, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *