कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने की मांग पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार कथित वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
शुक्रवार को विधानसभा के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी राकेश राणा की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर एकत्र हुए। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि दिवंगत अंकिता के परिजनों समेत पूरे प्रदेश में मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार कथित वीआईपी को बचाने के लिए सीबीआई जांच से किनारा कर रही है। आक्रोशित कांग्रेसियों ने मामले की सीबीआई से जांच करवाते हुए दोषी वीआईपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद नेगी, भरत सिंह, मोहित सिंह, सुन्दर लाल मुयाल, यशोदा नेगी, कमला नेगी, शोभा, अनूप सिंह, श्रीकांत, मनमोहन, वीरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *