कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Spread the love

नरेंद्रनगर (टिहरी)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्रनगर बाजार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर उकना पुतला फूंका। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने आरोप लागते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारों पर मुख्य चुनाव आयुक्त निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित करने के काम में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व से ही वोट चोरी के मुद्दे को मुखरता से उठा रहे हैं।
चुनाव आयुक्त डॉ़ संधू और डॉ़ विवेक जोशी ने गत 10 माह में 14 बार मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर चुनावों और एसआईआर में मतदाताओं को जोड़ने वाले फार्म 6 में गडबड़ियों के खिलाफ शिकायत की लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनकी बात नहीं सुनी। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से त्याग पत्र नहीं दे देते कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कंडारी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सूरत सिंह आर्य, अनिल रावत, दिनेश सकलानी, जबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राणा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *