कक्षा छ: के लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु परीक्षा 28 नवम्बर 2026 को 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 1431 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दुगड्डा से सर्वाधिक 205 छात्रों एवं कल्जीखाल ब्लॉक से सबसे कम 44 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक विद्यार्थी प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। विद्यार्थी का परीक्षा केंद्र पर 28 नवम्बर 2026 को प्रात: दस बजे पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिर्सू ब्लॉक से 144, कोट से 45, पौड़ी से 66, कल्जीखाल से 44, पाबौ से 123, थलीसैंण से 137, बीरोखाल से 101, नैनीडांडा से 81, द्वारीखाल से 103, दुगड्डा से 205, जयहरीखाल से 64, एकेश्वर से 71, पोखड़ा से 53, रिखणीखाल से 94, यमकेश्वर से 100 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जीआईसी श्रीनगर, जीआईसी कोट, जीआईसी पौड़ी, जीआईसी कांसखेत, जीआईसी पाबौ, जीआईसी थलीसैंण, जीआईसी बीरोंखाल, जीआईसी धुमाकोट, जीआईसी सिलोगी, जीआईसी कोटद्वार, जीजीआईसी लैंसडौन, जीआईसी पोखड़ा, जीआईसी रिखणीखाल, जीआईसी लक्ष्मणझूला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी को आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण प0 साथ लाना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी की जन्मतिथि आवेदन पत्र एवं आधार कार्ड में भिन्न है तो जन्मतिथि के लिए जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल पहचान पत्र/अन्य प्रमाण पत्र अभ्यर्थी साथ लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *