जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में आमपड़ाव में मां भगवति का जागरण आयोजित किया गया। जागरण से पूर्व महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। साथ ही मां भगवती से सुख-शांति की कामना की।
शुक्रवार रात वाल्मीकि समाज की ओर से आमपड़ाव में जागरण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मां भगवती के जय-जयकार करते हुए चल रही थी। आयोजक समिति की सदस्य रीना देवी ने बताया कि मां दुर्गा के प्रति हिंदू समाज की अटूट श्रद्धा है। ऐसे में समाज के लोगों ने आमपड़ाव में जागरण करवाने का निर्णय लिया। बताया कि जागरण से पूर्व झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग से होते हुए आमपड़ाव तक कलश यात्रा निकाली गई। कलाश यात्रा में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-शांति के साथ ही समाज की तरक्की की कामना की गई। इस मौके पर यशोदा देवी, मुन्नी देवी, अर्चना देवी आदि मौजूद रहे।