कल्जीखाल इलेवन ने जीता थापला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Spread the love

शिमला मनियारस्यूं इलेवन रहा उपविजेता
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत थापला में देवी का डांडा के बंजर खेतों में पहली बार एक सप्ताह से आयोजित थापला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरूवार को खेला गया। कल्जीखाल इलेवन ने फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
गुरूवार को फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता देवी ने किया। फाइनल मैच शिमला मनियारस्यूं इलेवन और कल्जीखाल इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमला मनियारस्यूं इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में 130 रन बनाएं। जिसके जवाब में कल्जीखाल इलेवन ने 8 विकेट शेष रहते हुए 12 ओवरों में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मैंन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैस्टमैन का पुरस्कार हरेंद्र सिंह चौहान को दिया गया। जबकि बेस्ट ऑफ बॉलर मलिंगा रहे। हरेंद्र चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 240 रन बनाएं और 8 विकेट भी चटकाए। विजेता टीम को 21000 हजार की धनराशि और चमचमाती ट्रॉफी दी गई। वही उपविजेता टीम को 11000 धनराशि एवं ट्रॉफी भेंट की गई। विशिष्ट अतिथि डांडा नागराजा स्टोन क्रेशर के प्रतिनिधि जगमोहन डांगी ने उप विजेता टीम के सदस्यों को ट्रॉफी और नगद धनराशि एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होनी चाहिए। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मैच का आंखों देखा हाल बंटी असवाल, सुशांत कुकरेती, प्रवीन रावत ने सुनाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान थापला राकेश कुमार, वरिष्ठ नागरिक इन्द्र सिंह रावत, कमलेश नेगी, बंटी असवाल, विकास रावत, रघुवीर असवाल, मनोज असवाल, प्रदीप असवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी, वन पंचायत सरपंच श्रीमती रेखा देवी सहित भारी संख्या में गांव की महिलाएं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *