Uncategorized

कल्याण सिंह रौतेला अध्यक्ष, दीवान सिंह सचिव बने 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। सैनिक मिलन केंद्र शांतिपुरी में पूर्व सैनिक संगठन वार्षिक खुली बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें कैं. कल्याण सिंह रौतेला को अध्यक्ष और सेवानिवृत्त सु. मेजर दीवान सिंह बिष्ट को सचिव चुनाव गया। रविवार को बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय ने की। पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक और सेवानिवृत्त कै. काशी राम कांडपाल (90) ने पूर्व में देहरादून स्थित आईएमए में ट्रेनिंग इंस्टेक्टर रहे सेवानिवृत्त कै. रौतेला को अध्यक्ष, सेवानिवृत्त सु.मेजर बिष्ट को सचिव और सेवानिवृत्त सु.मेजर कल्याण सिंह मटियानी को कोषाध्यक्ष पद के लिए नामित किया। जिनका सदन में मौजूद सभी लोगों ने समर्थन किया। कहा संगठन के नव निर्वाचित तीनों पदाधिकारी आगामी एक माह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय, महामंत्री आरएस कार्की और कोषाध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी को प्रतीक चिह्न देकर विदाई दी गई। यहां पूर्व अध्यक्ष कै. देवेन्द्र सिंह कोरंगा, कै. एलडी भट्ट, प्रेम सिंह चौहान, भैरव दत्त पांडे, रामप्रसाद टम्टा, पोखर सिंह कोरंगा, शिव दत्त कांडपाल, कमलेश जोशी, नेत्र सिंह टाकुली, गोविंद दसोनी, कै. हीरा सिंह पपोला, बीडी भट्ट, दिवान गिरी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!