बिग ब्रेकिंग

कम टेस्टिंग के बावजूद पौड़ी गढ़वाल में एक दिन में मिले 39 नये कोरोना मरीज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग जहां लोग दहशत में है, वहीं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कम टेस्टिंग के बावजूद भी बुधवार को पौड़ी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 39 नये मरीज सामने आये है। कोटद्वार में चार, यमकेश्वर ब्लॉक में ग्यारह, पाबौ ब्लॉक में चार, खिर्सू ब्लॉक में नौ, द्वारीखाल, थलीसैंण ब्लॉक में एक-एक, पौड़ी में छ: और टिहरी के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गत मंगलवार को भी पौड़ी जिले में 19 लोगों में कोरोना वायरस पाया गया था।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार प्रताप नगर कोटद्वार निवासी 21 वर्षीय युवती, जौनपुर निवासी 37 वर्षीय युवक, मानपुर निवासी 69 वर्षीय महिला, तड़ियाल चौक निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, पाबौ ब्लॉक निवासी 52 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय युवक, द्वारीखाल ब्लॉक निवासी 28 वर्षीय महिला, यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 26 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, 3 साल का बच्चा, 32 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय युवक, 73 वर्षीय वृद्ध, थलीसैंण ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय महिला, खिर्सू ब्लॉक निवासी 22 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 50 वषीय व्यक्ति, पौड़ी निवासी 27 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, 47 वषीय व्यक्ति, 75 वर्षीय वृद्धा, 42 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, कीर्तिनगर टिहरी निवासी 22 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय युवक, टिहरी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!