बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी ने तोड़ा दम, 12वें दिन रहा ऐसा हाल

अभिनेत्री कंगना रनौत ने लंबे समय से हिट फिल्म का मुंह नहीं देखा हैं। उम्मीद थी कि उनकी फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और इसके जरिए सालों बाद उन्हें एक हिट फिल्म नसीब होगी, लेकिन इसने भी उन्हें निराश कर दिया।हालत यह है कि फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी हुई है।अब इमरजेंसी की कमाई के 12वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, इमरजेंसी ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 20 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.10 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।कंगना के खाते में पिछले 10 साल से एक भी हिट फिल्म नहीं आई है। साल 2015 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स उनकी आखिरी हिट फिल्म थी।कंगना ने इमरजेंसी में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, वहीं फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभाते दिखे हैं।फिल्म में खासतौर से कंगना के काम की काफी तारीफ हो रही है। समीक्षकों ने भी कंगना और उनकी इस फिल्म की खूब तारीफ की है। हालांकि, टिकट खिडक़ी पर फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा रही है। फिल्म की निर्माता-निर्देशक और लेखक कंगना ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *