कोटद्वार-पौड़ी

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं हरिद्वार में एक मासूम की बलात्कार के बाद नृशंस हत्या किये जाने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कोटद्वार में देवी रोड पर एक घर में बंदूक की नोक पर लाखों रूपये की लूट की घटना से आम आदमी खौफ के साये में जीने को मजबूर है।
तहसील स्थित तिराहे पर पुतला दहन करते हुए जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। हरिद्वार में एक मासूम के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद बदमाशों ने मासूम की नृशंस हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार हो गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था चलते चारों तरफ लूट, हत्याएं एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती शंकुतला चौहान, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पवार, धीरेन्द्र बिष्ट, विजय नारायण सिंह, भाबर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह रावत, तेजपाल सिंह पटवाल, हरेन्द्र सिंह पुंडीर, विनीता भारती, शकुंतला रावत, सुमन ध्यानी, प्रीति सिंह, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, वीरेन्द्र सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत, बृजपाल सिंह, गोपाल सिंह गुंसाई, जितेन्द्र भाटिया, प्रदीप नेगी, बबली भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!