Uncategorized

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। नई टिहरी भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कार्यकर्ता संगठित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। शनिवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल तथा नई टिहरी मंडलध्यक्ष विजय कठैत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कार्य कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास कार्यों पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत पर चलकर पार्टी के हित में कार्य करना है। द्धितीय सत्र में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अन्नु कक्कड़ ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती हैं, कार्यकर्ता ही पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। कहा जब पार्टी के सभी संगठन एक साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी पार्टी मजबूत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिनेश डोभाल ने टिहरी जिले में आत्मनिर्भर भारत तथा कोरोना महामारी के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के सहयोग में किए गए कार्यों का विवरण के बारे में जानकारी दी। मौके पर नई टिहरी मंडलध्यक्ष विजय कठैत, संयुक्त मंत्री पारितोष बंगवाल,पुनीत मितल, किशोर सिंह नेगी, रामलाल नौटियाल, मंजू चंद, जीतराम भट्ट, शीशराम थपलियाल, सुरेश चंद, हरि पुंडीर, संगीता शाह, जोगेन्द्र लाल, अबरार अहमद, रजनी बहुगुणा,शिवराज सजवाण, मीना सेमवाल,कमला चमोली, उषा पुनेठा, असगर अली सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!