कोटद्वार-पौड़ी

कार्यकर्ता आत्मचिंतन करें कितने लोगों को दिलाया योजनाओं का लाभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रक्षिक्षण शिविर शुरू हुआ। मुख्य वक्ता वीरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशाससित पार्टी है। कार्यकर्ता आत्मचिंतन करें कि कितने लोगों को हमने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता राज्यमंत्री वीरेन्द्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा ने माँ भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समीप द्वीप प्रज्वलित कर किया। जेपी सेमवाल ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ती है, जैसे अटल आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह नि:स्वार्थ भाव से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाएं। कार्यक्रम का संचालन विद्यादत्त ध्यानी ने किया। इस मौके पर बृजमोहन रावत, राजेन्द्र रावत, वेद प्रकाश वर्मा, महिला अध्यक्षा शकुन्तला देवी, सुरेन्द्र सिंह, उम्मेद सिंह रावत, पुष्पा असवाल, भीमदत्त कुकरेती, यश राज, अरुण रावत, अंकित ठाकुर, देवेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!