काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण : आज से शुरू होगी मार्किंग और पोल शिफ्टिंग

Spread the love

रुद्रपुर(। काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की प्रगति, विभागीय समन्वय और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि शुक्रवार से पोल शिफ्टिंग और मार्किंग का काम शुरू होगा। विधायक ने बताया कि अगले सप्ताह चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों का कटान कार्य शुरू होगा। पेड़ कटान के बाद जल संस्थान पाइप लाइन शिफ्टिंग करेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना में तेजी लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। बताया कि 13.94 करोड़ की डीपीआर की दूसरी किस्त को उच्चस्तरीय समिति से स्वीकृति मिल चुकी है, जो जल्द जारी होगी। निरीक्षण के दौरान डिवाइडर से दोनों ओर 60-60 फीट पर लगाए गए निशानों का भी जायजा लिया गया। उन्होंने व्यापारियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की। एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि अब हर मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण और प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक होगी। शुक्रवार से मार्किंग और पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू होगा। प्रशासन का दावा है कि वर्ष 2026 के अंत तक चौड़ीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे जाम की समस्या से लोगों, खासकर स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम गौरव पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश कुटोला, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम उमाकांत चतुर्वेदी, लोनिवि के अधिशाशी अभियंता गजेंद्र कुमार, जेई हरीश बसेड़ा, जल संस्थान से ईई चेतन चौहान व व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, मनोज मदान, राजीव कामरा, महेंद्र आर्य, सुनील सिंह, मयंक कक्कड़, डम्पी चोपड़ा, विकास सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *