उत्तराखंड

काशीपुर विधायक ने क्षेत्र में कराए रिकर्ड कामरू अजय भघ्ट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम गिनाकर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में वोट मांगे। कहा कि जनता वोट की कीमत पहचाने यही लोकतंत्र का तंत्र एवं मंत्र है। देश में कोई पात्र पार्टी है तो वह भाजपा है और कोई पात्र नेता है वह मोदी हैं। जबकि पात्र उम्मीदवार के रूप में त्रिलोक सिंह चीमा मैदान में हैं।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा देश के 150 करोड़ लोगों को फ्री में वैक्सीन लग चुकी है। विपक्षी पार्टियों ने वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया। डब्लूएचओ ने कहा कि भारत की वैक्सीन सर्वोत्तम है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काशीपुर में हमारे कांग्रेस के मित्रों क्या कभी अक्सीजन प्लांट लगाया। हमने सरकारी अस्पताल में डीआरडीओ की मदद से अक्सीजन प्लांट लगवाया। बोले, मोदी का कद विश्व में नंबर एक हो गया। पहले हम रक्षा सौदे के तहत बाहर से गोली बारूद मंगाते थे, लेकिन आज यह भारत में ही बन रहे हैं। कहा काशीपुर के विधायक कभी शांत नहीं बैठे। वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा वह भले ही 20 वर्षों से अपने पिता के साथ राजनीति से जुड़े हो, लेकिन वह अभी नये हैं। भाजपा ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे बखूबी निभायेंगे। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा उन्होंने 20 सालों से काशीपुर से पार्टी को मजबूत बना रखा है। जब काउंटिंग होती है तो विपक्ष के लीडर दो तीन राउंड होते ही मतगणना स्थल पर रुकते नहीं है। यही अब भी होना है। यहां आशीष गुप्ता, ड.गिरीश तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, हरियाणा से आये काशीपुर विधानसभा प्रभारी सुंदर चौधरी, अमित भारद्वाज, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरबक्श बग्गा, बब्लू चौधरी, मोहन बिष्ट, अर्जुन कश्यप, रजत सिद्घू, गुरविन्दर सिंह चंडोक, नीरज कांडपाल, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, सीमा चौहान, राजदीपिका मधुर, रीति नागर, कविता यादव, कल्पना राणा, मंजू यादव, धर्मवीर पासी, विनीत चौधरी, लवीश अरोरा, रोहत पैगिया, महेश वर्मा, सुभाष शर्मा, संजीव भाटिया, पुष्कर बिष्ट आदि रहे।
काशीपुर में बगावत बिल्कुल नहीं रू भट्ट
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से जब काशीपुर में पार्टी में बगावत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे मेयर का नाम लिया और बताया कि अस्वस्थ होने की वजह से वह प्रचार में नहीं आ पा रही हैं। एक अन्य दिग्गज नेता के व्यवसायिक कार्य में व्यस्त होने का हवाला दिया। काशीपुर को जिला बनाने के नाम पर भट्ट ने कहा जब भी राज्य में जिले बनाये जायेंगे तो यह भी जिला बन जाएगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उन्होंने खुद को अलग बताया। कहा कि वह किसी दौड़ में नहीं है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वोट का प्रयोग अवश्य करें।
भाजपा की उपलब्धि घर-घर पहुंचाएंरू भट्ट
जसपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सभा कर कार्यकर्ताओं से भाजपा की उपलब्धि घर घर पहुंचाने का आहवान किया। मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा चुनाव कार्यालय के पास एक बैंकट हल में कार्यकर्ताओं की बैठक कर कहा भाजपा इस बार 60 के पार नारा को पूरा करते हुए पुन: सरकार बनाएगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। यह ड़शैलेंद्र मोहन सिंघल, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह चौहान , मनोज पाल , सरवन सिद्घू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!