कौशिक को जिला अध्यक्ष पद का दिया अतिरिक्त दायित्व

काशीपुर। में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सम्मेलन के दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हुए रिक्त जिला अध्यक्ष पद पर जिलामंत्री प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को जिला ऊधमसिंहनगर नगर का नई कार्यकारिणी गठन तक अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। साथ ही उनसे विद्यालय और शिक्षकों हितों की उम्मीद जताई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा पूर्व अध्यक्ष ड अनिल शर्मा महामंत्री जगमोहन सिंह रावत प्रांतीय प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता धर्मपाल सिंह बिष्ट संजय रावत मनोज शर्मा प्रदीप त्यागी राजीव चौहान सूरज सिंह सचिन गर्ग त्रिभुवन पांडेय नरेंद्र यादव गौतम शर्मा दीपक शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *