किसानों से बोले केसीआर, आप बदल सकते हैं सरकार, केजरीवाल, भगवंत मान के साथ पहुंचे राकेश टिकैत

चंडीगढ़, एजेंसी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इन दिनों क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही वह 2024 के चुनाव के लिए भूमिका तैयार करने में लगे हुए हैं। रविवार को वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चंडीगढ पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्घांजलि दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे तब तक आंदोलन करते रहें जब तक कि उन्हें एमएसपी की संवैधानिक गारंटी नहीं मिल जाती।
उन्होंने कहा, किसान जब चाहें सरकार बदल सकते हैं। उनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा, किसान पूरे देश में आंदोलन करें। हम लोग विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर पूरा समर्थन करेंगे। किसानों को इस तरह संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम जमाने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने चंडीगढ़ में मृतक किसानों के परिवार वालों को 3-3 लाख रुपये की मदद राशि भी दी।
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, किसान आंदोलन पूरे देश के लिए था न कि केवल पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए। केंद्र सरकार स्टेडियम को जेल बना देना चाहती थी। लेकिन हमने ऐसा होने नहीं दिया। यहां तक कि मैं खुद आंदोलन से ही निकला हूं। अन्ना आंदोलन से। सरकार तब भी यही काम करती थी। मैं खुद कई दिनों तक स्टेडियम में रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *