Uncategorized

केदारनाथ धाम के लिए 8 हेली सेवाएं शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए केदारघाटी के विभिन्न हेलीपैडों से 8 हेली सेवाएं शुरू हो गई है। इससे यात्रियों में उत्साह है, वहीं केदारनाथ धाम में भी रौनक बढ़ गई है। अनेक हेलीपैडों में पहले दिन ही यात्रियों की खूब चहलकदमी देखी गई। इस सीजन के लिए करीब करीब डेढ़ माह की केदारनाथ यात्रा शेष रह गई है। भैया दूज को बाबा केदार के कपाट बंद हो जाएंगे।कोरोना संकट के बाद किसी तरह केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई तो यात्रियों को हेली सेवाओं की कमी महसूस हो रही थी। सरकार के निर्देशों पर यूकाडा ने शुक्रवार से केदारघाटी के लिए हेली सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे पहले गुरुवार को डीजीसीए का निरीक्षण हुआ। शुक्रवार को विभिन्न हेलीपैडों से 8 हेली कम्पनियों ने उडानें भरनी शुरू कर दी हैं। एक बार फिर से हेली सेवाएं शुरू होने से केदारघाटी में चहल-पहल लौट आई है। केदारनाथ धाम में भी हेलीपैडों पर यात्रियों का उत्साह देखा जा रहा है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि हेली सेवाओं को यात्रियों के एंजीटन टेस्ट के निर्देश दे दिए गए हैं। केदारघाटी के सभी हेलीपैडों के साथ ही केदारनाथ में भी यह व्यवस्था संचालित की जाएगी ताकि किसी भी तरह से कोविड संक्रमण का खतरा न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!