आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नेहरु युवा केन्द्र, पौड़ी गढ़वाल द्वारा विकास क्षेत्र पाबौ के राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वृक्षारोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
प्रवक्ता अशोक खण्डूडी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि पर्यावरण को दूषित करने का यह भी एक कारण है। साथ ही बताया कि प्लास्टिक का कचरा गदेरों नालों आदि से बहता हुआ नदियों में जाता है, जिसका प्रभाव मनुष्य, जलीय-जन्तुओं एवं पेड़-पौधों पर पड़ता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वयं सेवी ज्योति ने युवाओं को पर्यावरण का संदेश देते हुए कहा कि यदि हम अपने पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुए तो अपनी भावी पीढ़ी को दूषित वातावरण सौगात में देंगे। साथ ही युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलवाई गई। साथ ही क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर युवाओं द्वारा वॉल राइटिंग का कार्य किया गया। कार्यक्रम में बुरांसी, धुलेत, सैंजी, नौठा, जगतेश्वर, चपलोड़ी आदि गांवों के युवा मंडल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक संतोष सजवाण, प्रयोगशाला सहायक पंकज रावत सहिात कन्हैया लाल, विकास रावत, आराधना, हिमांशी, आशुतोष नेगी, रितिक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *