बिग ब्रेकिंग

खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, सात घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर रविवार की सुबह जाखणी गांव के दूनाबगड नामक तोक में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये है। घायलों को सीएचसी घाट में प्राथमिक में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर जाखणी गांव के दूनाबगड नामक तोक में एक बोलेरो संख्या यूके-07टीए-5446 अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह वाहन देहरादून से घाट की ओर आ रहा था। वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में लुणतरा निवासी वाहन चालक 29 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य सात घायल हुए है। घायलों में लुणतरा निवासी 65 वर्षीय देवा सिंह पुत्र पदम सिंह, हर्षवर्धन सिंह पुत्र जयकृत सिंह, ग्राम ल्वाणी निवासी 35 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह, 40 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह, 35 वर्षीय रीना देवी पत्नी महेन्द्र सिंह, 12 वर्षीय प्रिंसी पुत्री महेन्द्र सिंह, 14 वर्षीय हंसिका पुत्री महेन्द्र सिंह शामिल है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाट पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को श्रीनगर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!