Uncategorized

खाई में गिरी कार, सवार एक की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। ख़िरमंडे के पास सुबह 6 बजे एक कार गिरने से उसमें सवार एक की मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस से गंगोलीहाट स्वास्थ केन्द्र लाया गया है। मृतक कमल किशोर पुत्र राजेन्द्र राम निवासी जाडापानी उम्र-21,तहसील बेरीनाग बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति का नाम-सागर कुमार पुत्र किसन राम उम्र-24 निवासी कार में सवार था। घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस 108 एवं राहत और बचाव दल मौके पर पंहुचा और गहरी खाई में गिरे दोनों लोगों का रेस्क्यू किया। एक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे को स्वास्थ्यकेंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!