निशान यात्रा में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे

Spread the love

श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से शहर में निकाली गई यात्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से शहर में खाटू श्याम की निशान यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान भक्तों ने एक दूसरे के साथ होली भी खेली। खाटू श्याम के भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
शनिवार को तृतीय श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ खाटू श्याम की निशान यात्रा से किया गया। सुबह के समय श्रद्धालु बड़ी संख्या में सिद्धबली मार्ग स्थित बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए। यहां से खाटू श्याम के भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड से होते ही कौडिया स्थित एक बारात घर में पहुंचे। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धलुओं ने भगवान खाटू श्याम से अपने परिवार व देश के लिए सुख-शांति की कामना की। समिति के संरक्षक रतन अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम निशान यात्रा के उपरांत कौड़िया स्थित एक होटल में रात्रि भजन संख्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील कर्णवाल, सचिव मनोज कंसल, मीडिया प्रभारी संजय मित्तल, नीरज गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *