कोटद्वार-पौड़ी

ऋतु को विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर बांटी मिठाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए झंडाचौक में आतिशबाजी की।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता झंडाचौक चौराहे में एकत्रित हुए। यहां पार्टी व ऋतु खंडूडी के समर्थन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने खूब नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई वितरित करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यो को देख इस बार भी जनता ने प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य करने वाली पार्टी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिला शक्ति को सम्मान देते हुए कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। खंडूडी को अध्यक्ष बनाए जाने से कोटद्वार विधानसभा का बेहतर विकास होगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजनता की पार्टी है। चुनाव के दौरान जितने भी वादे पार्टी ने जनता से किए हैं उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष सुनम कोटनाला, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया, अनिता आर्य, पूनम थपलियाल, सुनीता कोटनाला, रजनीश चौधरी, रजत भट्ट, मानेश्वरी बिष्ट, संगीता सुंदरियाल, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!