Uncategorized

किच्छा में युकां ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुये यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही शीघ्र अध्यादेश वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष विक्रम कोरंगा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया केंद्र सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश जारी कर देश के अन्नदाताओं के सामने संकट खड़ा कर दिया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा पंजाब, इंदौर सहित अन्य स्थानों पर बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, बंटी पपनेजा, फिरदौस सलमानी, निशांत शाही, रिजवान अंसारी, दानिश मलिक, शोएब अहमद, तस्लीम खान, सावेज आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!