बिग ब्रेकिंग

किसान आंदोलन को लेकर महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने तेजस्वी को घेरा तो आरजेडी ने किया पलटवार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पटना, एजेंसी। बिहार के विपक्षी महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। विधानसभा चुनाव के पहले सीट बंटवारे व मुख्यमंत्री चेहरा से लेकर अब तक इसकी एकता सवालों के घेरे में आती रही है। ताजा मामला नए षि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का है। किसानों के समर्थन में हुए भारत बंद तथा इसके बाद सीन से गायब राष्ट्रीय जनता दल के नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तो घेर ही रहा है, अब महागठबंधन में आरजेडी के सहयागी दल कांग्रेस ने भी इशारों में ही सही, तेजस्वी यादव से सवाल किया है।
पूरा मामला कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान का इशारों में तेजस्घ्वी यादव पर हमले का है। उन्होंने कहा है कि बिहार में किसानों के नाम पर दिखवटी आंदोलन हो रहा है। इसमें हमें हकीकत में नजर आना चाहिए, तकनीक के सहारे उपस्थिति नहीं चलने वाली है। यदि महागठबंधन के नेता सही में आंदोलन को तेज करना चाहते हैं, तो उन्हें ठोस रणनीति बना कर इसमें खुद भी शामिल होना होगा। यह दिखावे का वक्त नहीं है।
कांग्रेस विधायक का यह बयान नाम लिए बिना आरजेडी नेता तेजस्घ्वी यादव पर हमला माना जा रहा है। तेजस्वी यादव ने किसानों के लिए आंदोलन की बात कही थी तथा इस मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा राज्घ्य की नीतीश कुमार सरकार पर हमला किया था। इस मुद्दे पर पटना के गांधी मैदान में धरना-प्रदर्शन भी किया था। लेकिन इसके बाद किसानों के भारत बंद में कहीं नहीं दिखे। इसे लेकर एनडीए ने उनकी लगातार खिंचाई की। अब कांग्रेस नेता ने भी नाम लिए बिना उनके खिलाफ बड़ा व कड़ा बयान दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!