जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी प्रेरणा बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से शिवराजपुर और उनके मूल गांव मलेठी में खुशी का माहौल है।

प्रेरणा के पिता सुधीर बिष्ट ने बताया कि पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हुआंग रहे। मूल रूप से सतपुली के मलेठी गांव निवासी प्रेरणा ने वर्ष 2025 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया। कठिन प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। प्रेरणा के पिता सुधीर बिष्ट रिलायंस रिटेल लिमिटेड में कार्यरत हैं, जबकि माता संतोषी बिष्ट योग शिक्षिका हैं। बेटी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर माता-पिता, स्वजन और गुरुजनों ने खुशी जताते।