कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार महंगा होने पर यूथ कांग्रेस ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्तपाल में उपचार महंगा हो गया है। पर्ची शुल्क से लेकर टेस्ट के रेट बढ़ा दिये गये है। जिस कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अस्पताल में पर्ची शुल्क से लेकर बढ़ाये गये टेस्ट के रेट वापस लेने की मांग की है।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेस अस्पताल में विभिन्न अव्यवस्थाओं, पार्किंग शुल्क, पर्ची शुल्क में वृद्धि, एमआरआई, सिटी स्कैन, एक्सरे आदि की फीस में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि इस समय महगांई व बेरोजगारी चरम पर है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है और कोरोना काल में डबल इंजन की सरकार द्वारा अति आवश्यक सेवा स्वास्थ्य सेवा के रूप में अस्तपाल में भी शुल्क वृद्धि करवा दी। सरकार गरीब जनता का शोषण कर रही है। जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। धरना देने वालों में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, सुधाशुं नेगी, राजीव पटवाल, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, नरेश कोटनाला, नीरज रौतेला, विनोद नेगी, अजय बहुखण्डी, सौरव पांडे, एस जोशी, भास्कर प्रजापति, मनोज बिष्ट, राजा आर्य, संदीप गौड़ आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!