कोटद्वार-पौड़ी

संगठन को मजबूत बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल के शक्ति केन्द्र कार्यशाला के तीसरे दिने मानपुर शक्ति केन्द्र, नंदपुर शक्ति केन्द्र, सिगड्डी और पदमपुर शक्ति केन्द्र पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं चर्चा की गई। मुख्य वक्ता राज्यमंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी जान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलकर देश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है।
मुख्य वक्ता राज्यमंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रम स्थापना दिवस 6 अप्रैल, 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 16 जुलाई हरेला पर्व, 26 सितम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, 6 दिसंबर समरसता दिवस, मन की बात प्रमुख आदि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता यह कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न लाभकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाये। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। भाजपा ही देश को चहुंमुखी विकास की ओर ले जाने को ही तत्पर है। विपक्ष खाली सरकार की आलोचना करने में लगा है। हर मुद्दे पर विपक्ष को मुंह कि खानी पड़ती है। भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश भर में प्रत्येक शक्ति केंद्र में चलाया जा रहा है। भाबर मंडल भी इसे प्रत्येक न्याय पंचायत एवं शक्ति केन्द्र में चला रहे है। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम खंतवाल, केन्द्र संयोजक मानपुर ईश्वर दत्त बडोला, संग्राम सिंह भंडारी, सुधा सती, मुकेश नेगी, मनोनीत पार्षद नंदू कुकरेती, मालती बिष्ट, केन्द्र संयोजक नंदपुर अनिरुद्ध ध्यानी, सिगड्डी संयोजक गणेश जोशी, पदमुर संयोजक सतीश गौड़, पिंकी खंतवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!