कोटद्वार के तीन लोगों सहित पौड़ी गढ़वाल में मिले 19 कारोना के नये मरीज
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल में कोरोना की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिससे लोग दहशत में है। मंगलवार को भी जिले में 19 लोगों में कोरोना वायरस मिला है। जिसमें कोटद्वार, पौड़ी, यमकेश्वर में तीन-तीन, पोखड़ा ब्लॉक में दो, एकेश्वर ब्लॉक में एक, खिर्सू ब्लॉक में 6 और एक ऊखीमठ का शामिल है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार पौड़ी निवासी 39 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 23 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, एकेश्वर ब्लॉक निवासी 48 वर्षीय महिला, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 31 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय व्यक्ति, खिर्सू ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, ऊखीमठ रूद्रप्रयाग निवासी 84 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। ऊखीमठ निवासी वृद्ध और खिर्सू ब्लॉक निवासी 6 लोगों को बेस अस्पताल श्रीकोट में आइसोलेट किया गया है। वहीं पदमपुर सुखरो मोटाढांक निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रेंडम सैंम्पल में कोटद्वार निवासी दो व्यक्तियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।